हाई-वे पर जाम में फंसा रहा पूर्व मंत्री शिवपाल का काफिला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) सत्ता की शक्ति से कौन अंजान है और खास कर वो तो बिल्कुल भी नही जो सत्ता का सुख एक लम्बे समय तक ले चुका हो| लेकिन कुर्सी पर ना रहने के बाद नेता को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है| यही नजारा देखने को मिला जब शिवपाल सिंह का काफिला लगभग 20 मिनट तक जाम की झाम में फंसा रहा| और कोई उसे खुलाने नही आया|

फर्रुखाबाद के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शिवपाल सिंह अपने काफिले के साथ मोहम्मदाबाद हाई-वे से वापस जा रहे थे| उनके साथ जनपद के कई दिग्गज नेता भी थे| जब काफिला मोहम्मदाबाद के मुख्य चौराहे के निकट पंहुचा तो जाम में फंस गया| गाड़ियों में लगे हूटर बजते थे| लेकिन कोई पुलिस कर्मी नही दिखा|

आखिर शिवपाल सिंह की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने गाडियों से उतर कर जाम खुलाया| लगभग 20 मिनट बाद जाम खुल सका तब जाकर काफिला रवाना हुआ |