सपा के अच्छे प्रत्याशी ही जीतेंगे निकाय चुनाव: शिवपाल

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: पूर्व की सपा सरकार में कबीना मंत्री व वर्तमान विधायक शिवपाल सिंह यादव के भीतर अभी भी सपा के लिये पूरी तरह से हमदर्दी नही दिख रही है| वह बार-बार सपा सुप्रीमो पर अपने हिसाब से जुबानी हमले कर रहे है| निकाय चुनाव के विषय में जब उनसे जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा की सपा के जो अच्छे प्रत्याशी है वही जीतेंगे|
सपा नेता डॉ० अनार सिंह की पुत्री डॉ० अमिता यादव के विवाह समारोह में शिरकत करने पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मेजर एसडीसिंह मेडिकल कालेज बधार बेबर रोड पंहुचे| जंहा उन्होंने कहा की यदि उनके परिवार में विखराव नही होता तो आज सूबे केअखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते और सपा की सरकार होती| उन्होंने कहा वर्तमान में उनके पास पार्टी का कोई पद नही है| केबल वह पार्टी के विधायक है| वह यूपी का केबल दौरा कर रहे है और मस्त है|
अयोध्या मामले पर उन्होंने कहा की श्रीश्री रवि शंकर यदि अयोध्या मामले पर पहल कर रहे है तो यह अच्छा है| यह मामला बातचीत से ही निपटना चाहिए| इसके लिये संतो को आगे आने की जरूरत है| योगी सरकार पर उन्होंने हमला बोलते हुये कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है| जनता सब देख रही है| व्यवस्था योगी सरकार के हाथो ने निकलती जा रही है| इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष में बैठे लोगो को देखना चाहिए| बीजेपी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नही उतर रही है|
निकाय चुनाव के विषय में उन्होंने कहा की सपा के केबल अच्छे प्रत्याशी ही चुनाव जीतेंगे| वही बीजेपी का ग्राफ भी गिरेगा| आगामी लोक सभा के चुनाव के लिये उन्होंने कहा की समय का इंतजार करो| डॉ० अनार सिंह यादव, डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, दद्दू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, प्रदीप यादव नदौरा वाले, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, प्रदीप यादव टीटू आदि रहे| वही बिहार के सांसद पप्पू यादव भी पंहुचे|
शिवपाल ने लिया पानीपूरी का आनंद
कार्यक्रम में पंहुचें के बाद नाश्ते में केबल शिवपाल सिंह को पानीपूरी की खासी पसंद आयी| उन्होंने पानीपूरी की तारीफ की| जिसके बाद डॉ० जितेंद्र यादव ने अपने हाथो से उन्हें पानी पूरी दी| पानीपूरी खाकर वह बोले की इसका स्वाद अच्छा है|