विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्ररूखाबाद:(कंपिल) पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर निवासी 35 वर्षीय सकीलवानो पत्नी जहरूद्दीन का बीते 11 वर्ष पूर्व गाँव के ही जहरूद्दीन से हुआ था| उसके 3 वर्षीय पुत्री शना, 6 वर्षीय पुत्री तन्हा, 7 वर्षीय सन्नू व 9 वर्षीय हिना है| सकीला का पति शराब पीने का आदी था| जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता थ| जिससे परिवार में कलह होती रहती थी| जिससे परेशान होकर उसने झोपडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद मौके पर पंहुचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है| मृतका की माँ सरीपन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत
कोतवाली कायमगंज जिजपुरा निवासी दो ब्यक्ति जसवीर शाक्य, शांतिस्वरूप बघराई ,थाना सिकन्दरपुर बैश्य जनपद कासगंज की ओर से आ रहे थे| बीती रात 9 बजे किसी अज्ञात वाहन ने कंपिल क्षेत्र के गांव बढार व जिनौल के बीच टक्कर मार दी| जिससे जसवीर शाक्य की मौके पर मौत हो गयी। हैलमेट न होने से जसवीर का सिर फट गया। वही शांतिस्वरूप घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है