पीके को फर्रुखाबाद नगर पालिका ईओ का चार्ज

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद : नगर पालिका चुनाव को देखते हुये जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी का चार्ज कायमगंज नगरपालिका के ईओ पीके श्रीवास्तव को दे दिया है| जिससे पालिका को अपना अफसर तो मिल गया| लेकिन उन्हें वित्तीय चार्ज से महरूम रखा गया है| पीके श्रीवास्तव ने दोपहर बाद कार्यालय आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह इससे पहले भी कई माह तक इस पद पर काम कर चुके हैं।

प्रदेश शासन ने अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता का तबादला निकाय चुनाव की घोषणा से एक दिन पूर्व कर दिया था| उनका आदेश आते ही उन्हें कार्य मुक्त भी कर दिया गया था| तबादला आदेश मिलने के बाद 25 अक्टूबर को ही रोली गुप्ता ने पालिका के द्वितीय ग्रेड के लिपिक विजय शुक्ला, सुधीर मोहन अवस्थी, धर्मेंद्र पांडेय, दुर्गेश शुक्ला व अमित सक्सेना को तरक्की देकर प्रथम श्रेणी का लिपिक बना दिया। ईओ के आदेश की प्रति 27 अक्टूबर को पालिका कार्यालय में रिसीव की गई।

उसी दिन से ईओ नगर पालिका का पद खाली चल रहा था| कामकाज भी ठीक से नही हो पा रहा था| वही सबसे बड़ा संकट भुगतान लटका होंना था| हालाकि पीके श्रीवास्तव को चार्ज मिलने से पालिका का प्रशासनिक कार्य तो सुचारू को गया लेकिन भुगतान का चार्ज ना मिलने से पालिका कर्मियों के वेतन भुगतान पर संकट के बादल छा गये है|