कांग्रेस से फर्रुखाबाद के प्रत्याशी बने अहमद अंसारी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिये सबसे पहले फर्रुखाबाद का प्रत्याशी तय कर दिया| पूर्व में सपा से चुनाव लड़ी सलमा बेगम के पति हाजी अहमद अंसारी को कांग्रेस ने टिकट से नवाज दिया| इसके साथ अहमद अंसारी ने अपने कई समर्थको को भी कांग्रेस की सदस्यता दिया दी|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा देश आज अलगाववादी शक्तियों के हाथ में है| नौजवान, किसान, मजदूर, दुकानदार परेशान है| उसके सामने रोजी-रोटी का संकट है| उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अहमद अंसारी को जीत दिलाने की सलाह दी| बसीमुज्जामा खां, पुन्नी शुक्ला, पीएस सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, प्रमोद जैन आदि रहे|