फालोअप: सेन्ट्रल जेल के कैदी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार में बीते दिन वृद्ध कैदी की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे उसकी गला दबाकर ही हत्या किये जाने की पुष्टि हो गयी है| पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद जाँच में जुट गयी है|

थाना मेरापुर के ग्राम नौली निवासी 69 वर्षीय हरिभान सिंह यादव की उसी की बैरक में बंद कैदी 50 वर्षीय जालौन कालपी निवासी अमर सिंह पुत्र कृष्ण कुमार ने पानी फैलने को लेकर विवाद हुआ इसके बाद हरिभान की अमर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी थी| बीती रात घटना के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था|

मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर मृतक बंदी हरिभान का दोपहर पैनल से पोस्टमार्टम किया गया| जिसमे डॉओ अनुराग, डॉ० दीपक कटारिया, डॉ० अनुज त्रिपाठी रहे| सूत्रों की माने तो कैदी की गला दबाने से हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम में हो गयी है| वही उसके शरीर पर तीन चोट के निशान भी मिले है| एक गर्दन, एक पीठ व एक सीधे हाथ पर चोट पायी गयी|

उधर हत्या का मुकदमा बीती रात ही जेलर सुनीत चौहान ने दर्ज करा दिया था| पुलिस उसकी जाँच कर रही है|