पति से विवाद में जहर खाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) अपने पति से विवाद होने से आक्रोशित महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये उसका अंतिम संस्कार कर दिया|

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उधोपुर निबासी प्रेमचंद्र की 22 बर्षीय पत्नी सर्बेश कुमारी का पति से विवाद हो गया था | जिमसे कहा सुनी भी हुई| जिसके बाद परिजनों ने विवाद शांत करा दिया| लेकिन महिला का आक्रोश समाप्त नही हुआ| उसने अपने 6 महीने के दुधमुंहे को छोड़कर कमरे में रखा जहरीला पदार्ध खा लिया| हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर एक निजी नर्सिंग होम पंहुचे जंहा से उसे फर्रुखाबाद के लिये रिफर किया गया | लेकिन फर्रुखाबाद लाते समय शकरुल्लापुर के निकट उसने दम तोड़ दिया|

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया|