एक्शन में एसपी: घुमना व कादरी गेट चौकी के पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता एक्शन में आ गये है| उन्होंने मंगलवार शाम को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये नगर भ्रमण किया | जिसके बाद उन्हें कई जगहों से पुलिस गायब मिली| जिससे दो चौकी के पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है|

एसपी मोहित गुप्ता अचानक नगर भ्रमण के लिये निकले| उन्हें नगर में घुसते ही जाम का सामना करना पड़ा | जब वह चौक बाजार पंहुचे तो उन्हें चौक पर कोई भी सिपाही नजर नही आया| उसके बाद वह रेलवे रोड चौकी इंचार्ज देवेश कुमार को दिशा निर्देश दिये| वह रेलवे स्टेशन से होते हुये लाल दरवाजे पंहुचे जंहा उन्हें कादरी गेट चौकी का एक सिपाही ही नजर आया |उन्होंने उससे पूंछतांछ की| इसके बाद वह कादरी गेट चौकी आ गये| उन्हें चौकी में भी कोई निगरानी डियूटी का सिपाही नजर नही आया| यह देखकर उनका पारा चढ़ गया उन्होंने वायर लेस पर धुमना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार व सिपाही व कादरी गेट चौकी के सिपाहियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये|

वहां से एसपी रोडवेज बस अड्डे आ गये | जंहा उनसे कादरी गेट चौकी इंचार्ज ने मुलाकात की| इसके बाद से ही दोनों चौकी के पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है| एसपी के पीआरओ महेन्द्र त्रिपाठी ने एसपी के सीयूजी नम्बर से बात करने पर बताया की अभी कार्यवाही फिलहाल नही है |