तुमने पत्थर का दिल मुझको कह तो दिया, पत्थरों पर लिखोगे मिटेगा नहीं!

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद :हिंदी पखवारे के अंतर्गत परिषद की मुख्य शाखा द्वारा भारत विकास परिषद की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में प्रसिद्ध गीतकार व कवि एकत्रित हुये| जिसमे बुजुर्गो के प्रति सेवा और समर्पण का भाव जगाने का प्रयास किया गया|

शहर के भारत भारती भवन नुनहाई में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बृजकिशोर सिंह किशोर ने ‘जब भी बढ़ा अत्याचार इस धरती पर’ रचना प्रस्तुत की। रमेश चंद्र त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे| प्रसिद्ध गीतकार डा. विष्णु सक्सेना ने अपनी प्रसिद्ध रचनातुमने पत्थर का दिल मुझको कह तो दिया, पत्थरों पर लिखोगे मिटेगा नहीं’ से भी खूब वाहवाही पाई।
सुरेश चंद्र गुप्ता,संजीव चौहान, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजय गर्ग, निर्भय सक्सेना, अनिल अग्रवाल, लालाराम दुबे, नलिन श्रीवास्तव, महेश पाल, उपकार मणि आदि मौजूद रहे। संचालन डा. शिवओम अंबर ने किया|