सपा व कांग्रेस ने भी लोहिया पंहुच जेडी को घेरा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में 49 बच्चो की मौत के मामले में अब सियासत गर्म हो गयी है| सपा व कांग्रेस ने उसको राजनीति भी शुरू कर दी है| जिसके चलते सोमबार शाम सपा व कांग्रेस नेता लोहिया अस्पताल पंहुचे और चिकित्सको से हकीकत जान सरकार को कोसा|

सपा के मंगलवार को होने वाले जिला सम्मेलन में शामिल होने आये पूर्व विधायक जौनपुर व पर्यवेक्षक लाल बहादुर यादव ने पहले पार्टी कार्यालय आवास विकास में मिडिया के सामने सरकार को कोसा उसके बाद वह जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, महानगर अध्यक्ष विजय यादव व महासचिव समीर यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव आदि पदाधिकारीयों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने कहा अस्पताल में मौजूद जेडी डॉ० करन सिंह से मृतक बच्चो के आंकड़े लिये और चिकित्सको की लापरवाही के साथ ही साथ योगी सरकार के खिलाफ भडास निकाली|

सीएमएस कक्ष में सपा नेताओ ने जेडी के नास्ता करने पर भी एतराज जताया| उन्होंने कहा की बच्चो की मौत की जाँच नाश्ता करके नही होगी| सपा नेताओ ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की| उनके बाद कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,पुन्नी शुक्ला लोहिया अस्पताल पंहुचे और जेडी से वार्ता की|

जेडी करन सिंह का कहना है कि वह जाँच कर रहे है| उन्होंने बताया की लोहिया अस्पताल में केबल 30 बच्चो की मौत हुई है| 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच कुल 468 डिलीवरी हुई| जिसमे से 66 बच्चे अस्पताल में भर्ती किया गये| जिसमे 6 बच्चो की मौत हो गयी| वही 143 बच्चे निजी अस्पताओ और पीएचसी व सीएचसी से लाकर भर्ती किये गये| जिसमे से 24 की मौत हो गयी| वही 19 बच्चे मृत ही पैदा हुये| उन्होंने कहा कि अभी जाँच जारी है| जाँच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी | वही प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत द्विवेदी का कहना है कि जिलाधिकारी की रिपोर्ट गलत है| लोहिया अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नही है| आक्सीजन के कारण मौत की खबर व जाँच दोनों गलत है|