सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते बुधवार को उपचार के दौरान काल के गाल में समाये सैनिक का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया|
सैनिक 40 वर्षीय सुधीर पुत्र जदुनाथ क्षेत्र के ग्राम तुसौर के मूल निवासी थे| वह वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुये थे| वर्तमान में वह चाइना सीमा पर तैनात थे| बीते दिनों उसकी तबियत अचानक खराब हुई तो उन्हें लखनऊ के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था| जंहा उसका उपचार चल रहा था| चिकित्सक ने उनके गुर्दे खराब बताये थे| बीते दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी| मौत की खबर गाँव तुसौर पर मातम बनकर गिरी| अचानक पूरा गाँव शोक में डूब गया|
गुरुवार को उनके शव को पांचाल घाट लाया गया| जंहा सेना के मेजर मुन्ना तिवारी, राघवन पाण्डेय आदि ने सेना की टुकड़ी के साथ पंहुचकर सलामी दी| उनकी पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया|