जिले में मुरझाया बीजेपी का पौधारोपण अभियान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया था।जिले में प्रत्येक बूथ पर लगभग 50 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया था| लेकिन बूथों पर पार्टी की मंशा के तहत पौधारोपण नही हो सका| रविवार को भी नगर के दो बुथो पर केबल 5 पौधे ही लगाये गये|जिले में यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा|

बीजेपी यूपी संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने पौधारोपण अभियान के सम्बन्ध में मिडिया को बताया था कि पौधारोपण अभियान के अंर्तगत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ प्रमुख व बूथ समिति के सदस्य कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये साथ ही पौधे के संरक्षण व पोषण का दायित्व भी उन्ही का होगा। यही नहीं पार्टी के यह भी निर्देश थे की बूथ समिति का प्रत्येक सदस्य कम से कम एक पौधा लगाकर पालक के रूप में उस पौधे का संरक्षण व पोषण का कार्य उस समय तक करेगा जब तक कि पौधा पूरी तरह से विकसित न हो जाये।

लेकिन हटो-बचो के चक्कर में बीजेपी ने पहले तो पर्याप्त पौधे लगाने के लिये नही जुटा पाए और जो लगे उनमे से दर्जनों बुथो पर अनदेखी से मबेशी चट कर गये| रविवार को सांसद मुकेश राजपूत व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने दो बूथों पर कार्यकर्ताओ के साथ 5 पौधे लगाकर अभियान को गति दी| सांसद मुकेश ने कहा की हरियाली मनुष्य को निरोगी बनाती है| इस लिये सभी को पौधारोपण करना चाहिए| विधायक मेजर सुनील दत्त ने कहा कि हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए| जिससे वातावरण शुद्ध रहता है|

नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, राजेश गुप्ता, राहुल जैन, संजीव गुप्ता, राजू गुप्ता, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे|