दिलीप प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) विकास खंड कार्यालय में आयोजित प्रधान संघ की बैठक में अलावलपुर के प्रधान दिलीप सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया|

जिलाध्यक्ष प्रधान परिषद राकेश चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में उसरा के प्रधान राजीव सिंह को उपाध्यक्ष, प्रधान पेशकार सिंह को महामंत्री, सचिव जोगराज सिंह यादव को बनाया गया | सभी मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया| इसके साथ ही साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने मांग कर कहा कि सप्ताह में एक दिन ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायतो में मौजूद रहे|

प्रधानो के मानदेय में विलम्ब ना किया जाये| ग्राम समाज की भूमि को अबैध कब्जे दारो से मुक्त करायी जाये आदि आठ सूत्रीय मांगे भी रखी गयी| इस दौरान उमेश, मंजू देवी, रामप्रकाश, जोगराज, अबधेश, अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे|