विधुत पोल से गिरकर लाइन मैंन की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी 21 वर्षीय श्रवण पुत्र रामोतार की विधुत लाइन ठीक करते समय पोल से गिरने से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |

शनिवार को श्रवण अपने साथी लाइन मैंन सुमित कुमार उर्फ़ पाठक पुत्र सुरेश चन्द्र के साथ फ़तेहगढ़ के अम्बेडकर तिराहे पर हाई टेंशन लाइन को ठीक कर रहा था | अचानक श्रवण पोल से नीचे जा गिरा| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसके भाई विश्वजीत ने उसे 1:25 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| जंहा डॉ० योगेन्द्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रिंकी व माँ दर्शनी देवी भी लोहिया अपस्ताल पंहुची| जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

मृतक के एक साल की पुत्री दिव्यांशी है| परिजनों में विधुत विभाग के खिलाफ आक्रोश दिखा| परिजनों का आरोप है कि श्रवण की मौत के बाद भी सम्बन्धित अफसर कई घंटो तक उसके परिवार को सांत्वना देने नही पंहुचे| जेई विनोद कनौजिया मौके पर पंहुचे|