राजेपुर के 200 गाँवो को रात में रुला रही बिजली

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) दिन भर उमस के बाद अब लोग रात भी जागते हुए काटने को मजबूर हो रहे हैं। लोग गहरी नींद में सो नही पा रहे है| आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने से रात का अँधेरा होते ही बिजली भी गुल हो जाती है| जिससे लगभग 200 गाँवो की बिजली गुल हो जाती है| अभी फ़िलहाल बिजली आपूर्ति बहाल होने की कोई सम्भावना नजर नही आ रही है|

क्षेत्र के लगभग 200 गाँव के ग्रामीण रात में बिजली गायब हो जाने से रात में सोलर लाइट का इस्तेमाल करने पर मजबूर है| राजेपुर के बिधुत शव स्टेशन के कर्मी भी ग्रामीणों को कोई सही जबाब नही दे रहे| योगी सरकार में बिजली विभाग के कर्मी अभी नही सुधरे इसका अंदाजा इसी से ही लगाया जा रहा है| जेई रामलाल से जेएनआई ने बात की तो उनका कहना है कि बिजली फ़तेहगढ़ से कट रही है|

अमृतपुर विधानसभा से विधायक सुशील शाक्य ने जेएनआई को बताया की बिजली अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सुधार कराकर समस्या का समाधान कराया जायेगा| लापरवाही बर्दास्त नही होगी|