ऑक्सीजन मनुष्य जीवन के लिए प्राण वायु

0
176

फर्रुखाबाद: वन महोत्सव के तहत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर में पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ ली गई| साथ ही साथ बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया ।बच्चों ने विद्यालय परिसर में जामुन आम,नीम,आंवला आदि के पौधे लगाये गये| छात्राओ को पेड़ों से होने वाले फायदों के विषय में जानकारी दी गयी|

शिक्षिका मनोरमा कनोजिया ने बच्चों को बताया कि पेड़ मानव जीवन में बहुत महत्व रखते हैं पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन मनुष्य जीवन के लिए प्राण वायु का काम करती है कार्यक्रम में छात्राओं को पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ भी दिलाई गई| इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेशमा बानो, स्मृता यादव,प्रीति भारद्वाज आदि मौजूद रहीं|

[adrotate banner="2"]