सैनिक की पत्नी का एटीएम कार्ड लेकर भागे आरोपी की धुनाई

0
125

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढि़या निवासीराजवीर सिंह की विवाहिता पुत्री सपना के हाथ से एटीएम कार्ड लेकर भागे युवक की भीड़ ने पिटाई कर पुलिस को सौप दिया महिला ने पुलिस को तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

कस्बे के सब्जी मंडी के निकट पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से शुक्रवार को सपना पत्नी पंकज कुमार निवासी हरदोई के गांव हैदरपुर ने रुपए निकाले तभी कासगंज के अमापुर अड्डा निवासी अवधेश पुत्र विनोद भी रूपये निकालने के बहाने वहां खड़ा था| वह सपना का एटीएम कार्ड लेकर भागा| जब महिला चिल्लाई तो कुछ लोगो ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय राय मौके पर आ गये उन्हें युवक को उन्हें सौप दिया गया|

पीड़ित सपना ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]