मांगो को लेकर हड़ताल करेंगे बैंक कर्मी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बैंक कर्मियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का मन बना लिया है | जिसको लेकर चेतना चल रही चेतना यात्रा शनिवार को जनपद पंहुची और बैंक कर्मियों के साथ बैठक कर आन्दोलन की रूप रेखा तैयार की|
कादरी गेट मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित बैठक में आल इंडिया रीजनल रुरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के नेतृत्व में ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त अधिकारी संघ व एवं एम्पलाइज एसोशिएशन ने एक बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में मुख्य अतिथि सगुण शुक्ला एनएफआरआरबीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे| उन्होंने कहा कि बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन निति को लागू किया जाये| नयी भर्ती व पदोन्नति नियमावली प्रवर्तक बैंक के समान लागू की जाये| दैनिक वेतन में कार्य कर रहे समस्त आस्थाई संदेशवाहको का नियमितीकरण किया जाये| न्यूनतम मजदूरी के नियमो को समान रूप से लागू किया जाये| बैंक निदेशक मंडल में कर्मचारियों एवं अधिकारियो को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाये आदि मांगो को लेकर रणनीति बनायी|

बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर आगामी 30 जून को एक दिवसीय हड़ताल पर रहकर विरोध प्रगट करेंगे| बैठक में अशोक वर्मा, पीके चौरसिया, महेन्द्र सिंह, सुधर सिंह, एसपी शुक्ला, अरविन्द सिंह, रोहित, स्वर्ण सिंह, सुधीर सक्सेना मौजूद रहे| कार्यक्रम का आयोजन चेत सिंह रावत ने किया|