नौकरी के भरोसे ना रहें स्नातक पास बेरोजगार: डॉ० मानवेन्द्र

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: भाजपा के आगरा खंड स्नातक (एमएलसी) चुनाव के प्रत्याशी डॉ० मानवेन्द्र प्रताप सिंह नें कहा कि सरकार विभिन्य रोजगार परक योजनाओं को चला रही है| जिसके माध्यम से स्नातक पास बेरोजगार रोजगार करे| देश में नौकरियों की सीमा एक मानक में है| इससे जादा लोगों को नौकरी देना सम्भव नही है|
बीजेपी के जिला कार्यालय आवास-विकास में पंहुचे भाजपा एमएलसी प्रत्याशी नें कि अभी विकास के रास्ते में विधान परिषद में बाधा है| लेकिन आगामी एमएलसी चुनाव में भाजपा का झंडा विधान परिषद में भी लहरायेगा| जिसके बाद वह बाधा भी दूर होगी|
उन्होंने कहा कि स्नातक क्षेत्र में कुल 12 जिले, 17 संगठनात्मक जिले, 282 बूथ, 57 विधान सभा क्षेत्र, 11 संसदीय क्षेत्र, 131 विकास खंड, 51 तहसीलें आती हैं| जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है| इसके साथ ही बूथ संयोजको को वोट बनाने के लिए लगाया गया है| उन्होंने बताया कि सरकार नें नौजवानों के लिए तमाम रोजगार परक योजनाओं को चलाया है| वह उनके माध्यम से रोजगार को बढायें| देश में नौकरी की सीमा है| उससे जादा नौकरियाँ सरकार नही दे सकती|
होमगार्ड नौकरी से बाहर नही
उन्होने कहा कि होमगार्डो को सरकार नें नौकरी से बाहर नही किया है| उसकी कार्ययोजना सरकार बना है| जिसके मानक पूरे करने के बाद पुन: वर्दी पा सकेंगे|
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता आदि रहे|