उमा के मंच की दिशा बदली

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics-BJP धार्मिक

फर्रुखाबाद : रविवार को गंगा तट पर स्थित दुर्वासा आश्रम में प्रस्तावित गंगा चौपाल की तैयारियों के लिए प्रशासन शनिवार को पूरी ताकती के साथ लगा रहा| जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पूर्व दिशा में मंच देख नाराजगी जताई और मंच पश्चिम दिशा में करने के निर्देश विभिन्न विभागीय अधिकारियोंको दिये| पं

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शनिवार को एसपी दयानंद मिश्रा व् अन्य अफसरों के साथ दुर्वासा आश्रम घाट पर पंहुचे| जैसे ही उनकी नजर गंगा तट के पूर्व तरफ बने केंद्रीय मंत्री उमाभारती के मंच पर पड़ी तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी | उन्होंने कहा कि जब पश्चिम दिशा में मंच बनाये जाने के निर्देश थे फिर पूर्व में मंच कैसे बन गया| उन्होंने मौके पर मौजूद जल निगम व पीडब्लूडी के अफसरों को जल्द मंच की दिशा पश्चिम में करने के निर्देश दिये| उन्होंने अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|

रविवार को लगभग11:30 पर उमा भारती की गंगा चौपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है| जिसमे गंगा किनारे स्थित गाँवो के प्रधान व अन्य लोगो के साथ गंगा की स्व्च्छता पर चर्चा होगी| एडीएम आरबी सोनकर, एएसपी नेपाल सिंह,सीओ आलोक कुमार, कोतवाल डीके सिंह आदि मौजूद रहे|