ब्रेकिंग: महिला की हत्या कर शव फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढिया ढीलाबल व् आरमपुर के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| महिला की अभी शिनाख्त नही हो सकी|
सुबह ओवर ब्रिज के नीचे कुछ ग्रामीणों ने महिला की लाश को पड़ा देखा| महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर कई गाँवो की भीड़ एकत्रित हो गयी |सूचना मिलने पर मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज संजय यादव मौके पर आ गये| महिला लगभग 25 वर्षीय बतायी गयी | महिला पीली साड़ी पहने थी| उसके एक पैर में पाजेब थी दूसरी की गायब थी|
उसके मुंह नाक से खून निकल रहा था| चप्पल कुछ दूरी पर पड़ी थी| सीओ सिटी आलोक कुमार भी मौके पर आ गये| महिला अपने हाथ में कुछ बाल पकड़े थी| बाल आरोपी के होने की आशंका जतायी जा रही है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि अभी शिनाख्त नही हुई है| पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्यवाही होगी|