भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कारतूस के खोखे बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा में भूमि विवाद के चलते दो पक्षो में जमकर फायरिंग की गयी| मौके पर पंहुची पुलिस की ग्रामीण से नोक-झोंक भी भी गयी| पुलिस को मौके से चार कारतूस के खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|
गाँव के ही नत्थू अग्निहोत्री व चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री के बीच 20 बीघा भूमि का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है| लेकिन उस पर वर्तमान में नत्थू सिंह का कब्जा है| बीते दिन आंधी आने से नीम का पेड़ उसी भूमि पर गिर गया| जिसके बाद गुरुवार को नत्थू अपने परिजनों के साथ नीचे पड़े नीम के पेड़ को ट्रेक्टर में भरकर ले जाने लगे तो इसका विरोध चन्द्रप्रकाश ने कर दिया| यह बात नत्थू अग्निहोत्री को नागवार गुजरी|
नत्थू ने इसका विरोध कर दिया| दोनों में मारपीट शुरू हो गयी| कुछ देर के बाद फायरिंग हुई| आरोपी पक्ष के कौशलेन्द्र पाण्डेय ने 100 डायल पर फोन कर दिया| कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर आ गयी | हल्का इंचार्ज वाईपी सिंह मौके पर पंहुची और कौशलेन्द्र को पकड़ने का प्रयास किया तो ग्रामीण पुलिस से भिड गये| आरोप है कि पुलिस पर भी फायरिंग कि गयी| पुलिस ने चन्द्रप्रकाश की तहरीर पर दी| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147,148,149,504 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है | थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस पर भी फायरिंग हुई है| इसका मुकदमा अलग से दर्ज किया जायेगा||