संकिसा के जल्द अच्छे दिन का केशब कर गये वादा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(संकिसा) संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप पर आयोजित कार्यक्रम में आये यूपी के उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य ने संकिसा का जल्द से जल्द विकास कार्य कराने का वादा किया| इसके साथ ही साथ संकिसा को तहसील और व्लाक बनाये जाने की भी हामी भरी |
दोपहर तकरीबन दो बजे हेलीकाप्टर से संकिसा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंहुचे केशब प्रसाद मौर्य ने स्तूप के दर्शन के साथ ही साथ परिक्रमा भी की| जंहा से वह सभा स्थल पंहुचे| उनके साथ सेल्फी लेने वालो की होड़ लगी रही| उपमुख्यमंत्री संकिसा के विकास को लेकर चिंतित दिखे| उन्होंने कहा कि संकिसा एक राष्ट्रीय ही नही अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्थल है| पूर्व की किसी भी सरकार ने इसके विकास की तरफ ध्यान नही दिया| लेकिन अब सूबे में योगी सरकार है| अब संकिसा का विकास होकर रहेगा|
केशब मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबो और किसानो का लोंन माफ़ किया| 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया| यदि 24 घंटे बिजली चाहिए तो बिजली चोरी को रोकना होगा| सांसद मुकेश राजपूत ने उन्हें संकिसा को तहसील और व्लाक बनबाने के लिये पत्र दिया| जिसमे उन्होंने हामी भर दी| सांसद ने उनसे कहा कि संकिसा के तहसील बनने से भगवान बौद्ध का मान बढ़ेगा| इस दौरान धम्य पाल, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह, एसपी सुभाष सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, चेयरमैंन विजय गुप्ता , नागेन्द्र शाक्य आदि मौजूद रहे |