बंदियों की जमानत याचिका का जल्द हो निस्तारण: न्यायमूर्ति

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आये प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ खंडपीठ लखनऊ के द्वारा न्यायालय, जिला जेल व सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण किया गया| उन्होंने कहा कि बंदियों की जमानत याचिका का जल्द निस्तारण किया जाये| उनकी अपील के भी शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही हो|
जनपद न्यायालय का निरीक्षण करनें के बाद न्यायमूर्ति राजीव सिंह जिला कारागार पंहुचे| उन्होंने जिला कारागार में नवीन शस्त्रागार भवन व नवीन कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण किया| उन्होंने रुद्राक्ष का वृक्ष भी जिला जेल परिसर में लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया| उन्होंने जेल के भोजनालय में जाकर अधीक्षक भीम सेन मुकुंद से जानकारी ली| जेल अधीक्षक नें उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया| उन्होंने बंदियों के सुधार पर जोर देते हुए कहा कि बंदियों को कौशल विकास की योजना से जोड़ा जाये| उन्हें भविष्य में सुधारने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने बंदियों की जमानत याचिका पर शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया| उनकी अपील का भी शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही की जाये|
जिला जेल के निरीक्षण के बाद न्यायमूर्ति ने केन्द्रीय कारागार का निरीक्षण किया| केन्द्रीय कारागार मुख्य गेट पर स्थापित शहीद मनिन्द्र नाथ बनर्जी की प्रतिमा पर अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ माल्यार्पण किया| सेन्ट्रल जेल के बैंड ने देश भक्ति के गीत बजाकर माहौल और सुहाना कर दिया| यहाँ उन्होंने जिला जज के साथ दो आम के पौधे लगाये| सेन्ट्रल जेल में उन्हें मुख्य गेट पर सलामी दी गयी| इसके बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के भीतर लीगल एंड क्लीनिक का लोकार्पण किया| उन्होंने जेल के भीतर बंदियों की हस्त कला से निर्मात विभिन्य उत्पाद दरी, कालीन आदि का भी अबलोकन किया| जेल में बंद बंदियों से उन्होंने कहा कि बंदियों को समाज से उसकी मुख्यधारा में जुड़ने हेतु यह आवश्यक है कि वह कुछ हुनर सीखे और यहां से छूटने के बाद समाज के लिए अच्छा काम करें तभी समाज उन्नति की ओर जाएगा और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा| बंदियों को सभी प्रकार की विधिक सहायता प्रदान करनें के निर्देश दिये गये| उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बन्दियों के खान-पान, दवा उपचार का ध्यान रखा जाये| दया याचिका के माध्यम से उन्हें जेल से मुक्त कराने का भी प्रयास किया जाये| उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीज की दया याचिका भेजे जानें के निर्देश दिये| जिला जज शिव शंकर प्रसाद, अपर जिला जज महेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार त्यागी, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह, सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला आदि रहे|