अपडेट: डीएम के चार्ज लेते ही अफसरों की बत्ती गुल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: तबादले पर आये जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को जनपद मुख्यालय पंहुचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया| उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओ का लाभ आम जनता को दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी| इसके साथ ही उन्होंने अफसरो की गाड़ियों में लगी नीली बत्ती भी उतरवा दी|

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सबसे पहले कोषागार पंहुचे| जंहा उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया| इसके बाद अधिकारियों से परिचय किया| जिलाधिकारी ने बताया की आम जनता के लिये उनका मोबाइल फोन 24 घंटे खुला है| स्वास्थ्य व शिक्षा में सुधार लाने का पूरा प्रयास किया जायेगा | अपराध और अपराधी पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जायेगा| योगी सरकार द्वारा जो योजना व निर्देश जारी होंगे उन्हें पूरी प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जायेगा | वह विस्तार से वार्ता शुक्रवार को करेंगे|

इससे पूर्व उन्होंने निरीक्षण भवन में ही सभी अफसरों की नीली बत्ती हटवा दी| डीएम के कड़े रुख को देखते हुये अफसरों को हडकम्प मचा हुआ है|