अस्पताल के भ्रष्टाचार ने ली प्रसूता की बलि

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: योगी सरकार में भी स्वास्थ्य महकमें का क्या हाल है यह साफ हो गया| बीते दिन ही सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर सभी को भ्रष्टाचार ने दूर रहने का पाठ पढ़ाया था| लेकिन उसका कितना असर हुआ की रात होते-होते एक प्रसूता भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी| जिसके बाद परिजनों के हंगामे के बाद सीएमएस ने जाँच के आदेश दिये है|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आरमपुर निवासी 22 वर्षीय अनीता पत्नी प्रदीप उर्फ़ सौरभ कठेरिया को बीती शाम को लोहिया अपस्ताल में प्रसव के लिये भर्ती किया गया था| परिजनों का आरोप है की मौके पर मौजूद डॉ० कृष्णाबोस ने आपरेशन के लिये 2 हजार रूपये मांगे| डाक्टर ने आपरेशन कर कर दिया | परिजनों ने 15 सौ रूपये दे दिये| इसके बाद कृष्णा बोस चली गयी| आरोप है कि 500 रूपये ना देने पर उन्होंने टांके नही लगाये| जब उसकी हालत बिगड़ी तो कृष्णा बोस को बुलाया गया|

लेकिन कृष्णा बोस ने नही आयी| जिस कारण सुबह तकरीबन 3 बजे अनीता के दम तोड़ दिया| जिससे परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया| सूचना मिलने पर शहर कोतवाल डीके सिंह फ़ोर्स साथ मौके पर पंहुचे| हंगामा होता देख सीएमएस डाक्टर कैलाश ने जाँच के आदेश दिये| वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|