डीजे ना बजाने पर मारपीट, युवती गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के सातनपुर निवासी 28 वर्षीय पूजा पुत्री बलवीर यादव सहित गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को दबंगो ने डीजे ना बजाने में हुई मारपीट में घायल कर दिया| घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया| पुलिस ने घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है|

शहर के एक गेस्ट हाउस में सातनपुर निवासी सतेन्द्र शाक्य के पुत्र रजत शाक्य का विवाह समारोह चल रहा था| रात तकरीबन 11 बजे कुछ लोग पंहुचे और डीजे चलाने को कहा| गेस्ट हॉउस के कर्मियों ने उन्हें मना कर दिया और कहा की आदेश नही है की 10 बजे के बाद डीजे बजाया जाये|

इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शूरू कर दी| जिसमे सातनपुर निवासी बलवीर की पुत्री पूजा का सिर फट गया| आरोप है की किसी ने तमंचे की बट उसके सिर में मार दी| इसके साथ ही साथ होटल कर्मी रविशंकर पुत्र सुरेश चन्द्र, पवन कुमार ऊट४ गंगा चरन, अरबिंद आदि भी जख्मी हुये| बढ़पुर निवासी आदित्य कटियार पुत्र उमेश कटियार ने आरोपी पूजा पुत्री रामअबतार, शीपू पुत्र जयवीर यादव, भानू पुत्र नरवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|