कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जनपद आने का कार्यक्रम तय!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa ZILA PANCHAYAT

shivpal singhफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव जिला पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का उत्साह बर्धन करने के लिये रविवार को जनपद पंहुच रहे है| लखनऊ से पार्टी के भरोसे के सूत्रों की माने तो मंत्री जनपद में आकर जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के विषय में पार्टी के नेताओ से भी विचार विमर्श करेगे|

बीते दिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी व पार्टी प्रत्याशी के विरोध में ज्ञान देवी ने पर्चा दाखिल किया था| ज्ञान देवी 13 जिला पंचायत के सदस्यों को लेकर नामांकन में पंहुची थी| जिसके बाद से जनपद क्या जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में रूचि रखने वाले राजनीतिकारो ने दोनों के बीच कांटे की टक्कर के कयास लगाये जा रहे है| सूत्रों की माने तो पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को भी पूरे घटना क्रम से अवगत करा दिया गया है|

वही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये पार्टी की तरफ से प्रदेश की कमान सभांल रहे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भी पूरे घटना क्रम से अवगत कराया गया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवपाल सिंह यादव का जनपद में रविवार को आने का कार्यक्रम तय हो गया है| इसके साथ ही साथ पार्टी के प्रत्याशी का विरोध करने वाले एक सपा नेता( ठेकेदार) की सभी फर्म व्लैक लिस्ट कर दिया गया है| शिवपाल सिंह सपा प्रत्याशी को चुनाव में जीत हासिल कराने के लिये रणनीति बनायेगे|

जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय में अभी उनके आने की कोई सूचना नही मिली है|