‘चाणक्य’ ने दिया राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संदेश

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखबाद : कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए समर्पित संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सहयोग के लिए ख्यातिलब्ध फिल्म कलाकार मनोज जोशी (चक्रवर्ती सम्राट अशोक सीरियल में चाणक्य की भूमिका निभाई है) अपने द्वारा तैयार नाटक ‘चाणक्य’ की प्रस्तुति की गयी| नाटक के मूल में राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। नाटक आयोजन आवास-विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया| नाटक में कुल 22 फिल्मी कलाकार रहे|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सपा से पूर्व खद्य और रसद मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभईया का बीजेपी विधायक नागेन्द्र राठौर ने फूलमालाओ से स्वागत किया| इससे पूर्व राजा भईया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| नाट्य का आयोजन में केवल मनोरंजन ही नहीं किया गया बल्कि संस्कारों से भी परिचित कराया गया| । दर्शक जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें तो कार्यकर्ता तिलक लगाकर उनका स्वागत करते रहे। दर्शकों के बैठने के लिए सोफे और प्लास्टिक की कुर्सियां लगाई जाएंगी।

मोदी के सुझाव पर पूरे देश में हो रहा मंचन
मनोज जोशी पहले यह नाटक गुजरात में गुजराती व मराठी में करते थे। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2001 में इस नाटक को देखा तो अभिभूत हुए। उन्होंने मनोज जोशी से कहा कि यह नाटक लोगों को निजी स्वार्थो से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देगा। इसलिए इसका हिंदी में रूपांतरण कर इसका मंचन पूरे देश में करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 1001वें मंचन में मैं उपस्थित रहूंगा और पूरा नाटक देखूंगा। इसके बाद मनोज जोशी का यह अभियान चल पड़ा। 1001वां मंचन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में दिसंबर 2016 में हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन घंटे उपस्थित रहे।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ठरोगियों के लिए कार्य करता है। मिशन का मुख्यालय हरिद्वार में है, इसके संस्थापक आशीष हैं। 1997 में मिशन की स्थापना हुई। 21 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष मिशन के 21 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता शुल्क 11 सौ रुपये है। इस आयोजन में होने वाला खर्च इसी शुल्क से पूरा किया जाएगा। जो पैसे बचेंगे, वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन को कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए भेज दिए जाएंगे।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त, जिलामहामंत्री विमल कटियार, डॉ० अरबिंद गुप्ता, डॉ० सुबोध वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, चेयरमैंन विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे|