अधिकारियों ने परखी जिला जेल की हकीकत

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिनों जिला जेल में हुये उपद्रव के बाद से जेलों की कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन अपनी नजर लगाये हुये है| जिसके चलते शुक्रवार को जिला जेल में आला आलाधिकारी निरीक्षण करने पंहुचे|

न्यायिक अधिकारियो के साथ ही साथ जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु व एसपी सुभाष सिंह बघेल जिला जेल पंहुचे| उन्होंने जेल के भीतर सघन निरीक्षण किया| बंदियों की समस्या समझी और अधिकारियो को अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये| जेल में जिलाधिकारी के पंहुचने से हड़कम्प मच गया| विवाद के बाद से जेल में बन्दियो के खाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है| बीते दिन केन्द्रीय कारागार में निरीक्षण के दौरान आटा का नमूना लिया गया था|