छठ पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बुधवार को छठ पूजा पर्व के अवसर पर शासन के आदेश पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें बताया  कि आगामी 10 नवंबर 2021 को छठ पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है| लिहाजा बुधवार को केबल बैंक, कोषागार, वित्तीय संस्थान को छोड़कर अन्य सभी में अवकाश रहेगा|
वहीं छठ पूजा आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि 10 नवंबर को शाम 4 बजे पांचाल घाट गंगा तट पर सांय कालीन अर्घ्य व 11 नवंबर को सुबह 5:30 बजे सूर्य अर्घ्य पूजा का आयोजन होगा|