मेजर की नाराजगी से गयी एसडीएम सदर की कुर्सी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीजेपी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की नाराजगी एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह की कुर्सी चली गयी| जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने विधायक की नारजगी पर तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा दिया|

एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह पर सपा नेताओ के साथ ही साथ पूर्व सपा के सदर विधायक विजय सिंह के इशारों पर काम करने का आरोप लगता रहा है| चुनाव के दौरान भी एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली मेजर को रास नही आ रही थी| सदर विधायक मेजर ने शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से एसडीएम सदर को तत्काल हटाये जाने की बात कही| जिसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुये डीएम ने सुरेन्द्र सिंह को हटा दिया| मेजर ने सुरेन्द्र सिंह की शिकायत चुनाव आयोग में भी की थी| उनके स्थान पर रमेश चन्द्र यादव की तैनाती मेजर ने करा दी है|