फांसी पर झूलती मिली विवाहिता के परिजन व ससुरालीजन भिड़े

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन फांसी पर झूलती मिली विवाहिता का शव पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पोस्टमार्टम में पंहुचे मृतका के ससुरालीजन व परिजनों में तीखी नोकझोंक हो गयी|  पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी 31 वर्षीय सुनीता पत्नी संजीब सिंह का शव बीते दिन ससुराल में जीने की सरिया में रस्सी के फंदे पर झूलती मिली थी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की माँ सरना देवी, भाई धर्मेन्द्र सिंह व पिता महेश चन्द्र जाटव निवासी बाग राठौरा मोहम्मदाबाद पंहुचे| मृतका के भाई धर्मेन्द्र सिंह नें आरोप लगाया कि संजीव सिंह का शहर के मसेनी मार्ग पर अस्पताल है|
उसने अपनी बहन सुनीता का विवाह बीते 27 अप्रैल 2007 को हुई थी| विवाह के बाद से आये दिन बहनोंई संजीब सिंह जाटव परिजनों से रूपये की मांग करते थे| धीरे-धीरे लगभग 11 लाख रूपये संजीव नें इ लिया था| इसके साथ ही धर्मेन्द्र नें आरोप लगाया कि बहनोई रंगीन मिजाज है| उसने एक और महिला के साथ उठाना बैठना था| जिसको लेकर आये दिन वह सुनीता को प्रताड़ित करता था| बीते दिन धर्मेन्द्र को सूचना मिली की उसकी बहन की मौत फांसी लगने से हो गयी है| जिसके बाद परिजन पंहुचे|
मृतका के भाई धर्मेंन्द्र, पिता महेश चन्द्र नें आरोप हत्या का आरोप लगा उनके द्वारा दिये गये रूपयों को लेकर वार्ता की| जिस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा के साथ ही आस्तीने खीच गयीं| मौके पर मौजूद दारोगा रहमत खां नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|