शातिर ने छात्रा का बैंक खाता कर दिया कैशलैस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पीएम मोदी जिस डिजिटल तकनीक से देश को कैश लैस करने क प्रयास कर रहे है उसी तकनीक क सहारा लेकर अपराधी ने छात्रा के खाते से 23 हजार रुपये साफ कर दिये| मामले केव सम्बन्ध में छात्रा ने थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जोध निवासी एएमए की छात्रा पुष्पा देवी पुत्री लखमी चन्द्र का पीएनबी की शाखा में खाता संचालित है| गुरुवार को सुबह छात्रा के पास एक फोन आया की वह अपना खाता नंबर और एटीएम का नंबर बताये| यदि नही बताया तो खाता बंद हो जायेगा| छात्रा ने बैंक का फोन समझकर उसे खाता संख्या और एटीएम का नंबर बता दिया|

कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर चार मैसेज आये| जिसमे कहा गया की उसके खाते 23576 रुपये निकल गये है| जानकारी होने पर छात्रा ने शाखा प्रबन्धक आर के सिंह से वार्ता की| उन्होंने उसे थाने भेज दिया| छात्रा पुष्पा ने पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की तहरीर मिल गयी है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|