खाकी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते लगभग दस महीने से शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरी बाग निवासी देवेन्द्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अंकित गायब हो गया था| पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अभी तक कोई सुराग पुलिस नही तलाश पा रही है| जिससे आक्रोशित होकर अंकित के परिजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन परबैठ गये है|

लापता अंकित के पिता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अंकित बीते 12 अप्रैल 2016 को गायब हो गया था | जिसके सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गयी | लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया| अदालत ने शहर कोतवाली पुलिस को घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिये | कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस ने मामले में विवेचना भी की| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे |

जिसके बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना करने पर देवेन्द्र सिंह के साथ दर्जनों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पंहुचे और आमरण अनशन शुरू कर दिया |शहर कोतवाल डीके सिंह ने बताया की जाँच चल रही है| बीच में चुनाव आ गया जिससे जाँच प्रभावित हो गयी| पुलिस जल्द अंकित को खोज निकालेगी|