ब्रेकिंग: सरकार बनी तो नरेंद्र सिंह बनेंगे मंत्री: अखिलेश

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) सीएम अखिलेश यादव ने राजेपुर में जनसभा को सम्बोधित करने के दौरान कहा कि आने वाली सरकार सपा कांग्रेस गठबंधन की बनेगी। सरकार बनी तो नरेन्द्र सिंह यादव को सरकार में मंत्री पद दिया जायेगा। जिससे क्षेत्र की जनता और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने बीजेपी और नरेन्द्र मोदी पर तीखे प्रहार किये और अपनी सरकार की योजनाओं को बताया।

सीएम ने राजेपुर के मोहद्दीनपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर 300 से ज्यादा सीटें जीतने वाली है।

उन्होंने कहा कि 102,108 से लोगों को भरोसा हुआ है किसी को एम्बुलेंस की जरूरत है तो गांव तक पहुंचकर मदद करने का काम करती है। कभी 100 नम्बर पर फोन मिला लेना सम्मान के साथ पुलिस को मौके पर पहुंचाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी ने किया वह कभी नहीं हुआ। भर्ती कभी न हुई हो वह समाजवादी पार्टी ने करायी। आने वाले समय में पुलिस भर्ती में परीक्षा नहीं होगी। इसके साथ ही गांव का जानवर भी बीमार होगा तो फोन मिला देना डाक्टर और दवाई आ जायेगी। गावों में बिजली 24 घंटे उपलब्ध करायी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के मन की बात पर बोलते हुए कहा कि मोदी के मन की बात किसी ने नहीं जान पायी। उनसे जनता पूछे कि अब कब करोगे काम की बात। सरकार बने ढाई साल बीत चुके है लेकिन अभी तक गरीब किसानों के लिए कुछ किया हो तो बताये। लोहिया जी कहते थे जिंदा कोमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं। जिन्होंने ढाई साल में कुछ नहीं कर पाया वह आगे क्या करेंगे।

उन्होंने कहा कि काले धन का अभी तक हिसाब नहीं आया। बीजेपी ने कहा था कि 15 लाख गरीबों के एकाउंट में पहुंचा देंगे, 15 हजार भी पहुंचा दिये हों तो वह जनता को बतायें। ईमानदारी से कमाया हुआ पैसा जमा करने में गरीबों की जान चली गयी। एक भी जान जाने वाले को बीजेपी ने मदद नहीं की। वल्कि सपा ने दो दो लाख रुपये दिये। लाइन में लगी एक महिला को एक बच्चे का जन्म हो गया। बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। लेकिन जांच की गयी तो वह एक बहुत गरीब महिला निकली उसे समाजवादी पार्टी ने दो लाख रुपये दिये।

बीजेपी ने जनता से झूठ बोला, धोखा दिया है। पैसा काला या  सफेद नहीं होता। टैक्स नहीं दिया तो वह काला होगा। हमारा आपका लेन देन काला सफेद होता है।

मोदी ने दो हजार का नोट छापा वह नकली मालूम होता है। काले धन का कोई हिसाब किताब नहीं अभी तक। अब तो सब जमा हो गया। काला धन कितना है यह सरकार को बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद तालग्राम से लखनऊ तक ढाई घंटे लगेंगें। कम समय में सड़क बनायी जा सकती है। इस सड़क के किनारे किसी भी बिल्डर को जमीन नहीं दी। इसके अलावा आलू की मण्डी भी बनायी जायेगी। आने वाले समय में फर्रुखाबाद को छिबरामऊ सड़क को फोरलेन से जोड़ने का काम करेंगें। सड़क बन जाती है तो विकास अपने आप शुरू हो जाता है। उत्तर प्रदेश में सड़कों के मामले में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

उन्होंने क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह यादव को जनता ने कई बार विधायक चुनाव यह उनकी क्षेत्रीय लोकप्रियता का प्रमाण है। सपा सरकार में उन्हें थोड़े समय के लिए मंत्री बनाया गया लेकिन राजनीति मंत्रियों के साथ भी चलती है। राजनीति का टेड़ामेड़ा रास्ता है। बहुत ऊंचा नीचा है कब खाई आ जाये नहीं पता। एक समय था कि लगा साइकिल छूट जायेगी। लेकिन साइकिल बच गयी और दोबारा उसी साइकिल से मै आपके बीच में हूं। सरकार बनी तो नरेन्द्र सिंह यादव को मंत्री पद दिया जायेगा। यह वह खुद देखेंगे कि किस विभाग का मंत्री बनने से क्षेत्र की जनता को अधिक फायदा होगा। उसी विभाग का मंत्री बनाया जायेगा और उनके मंत्री बनने से क्षेत्रीय जनता और क्षेत्र को विकास के पंख लगेंगे।

इस दौरान अमृतपुर सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह यादव, सचिन सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव सिरोली वाले, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।