रिटायर्ड दारोगा तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) पुलिस ने परिवार में विवाद करने और जबरन कृषि यंत्र ले जाने के विवाद में रिटायर्ड दारोगा को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया |
कोतवाली क्षेत्र के ग्रामनगला दलजीत निवासी रिटायर्ड दरोगा रामनाथ सिंह यादव का भतीजे शुभम से विवाद है| जिसके चलते वह तकरीबन डेढ़ दर्जन कारतूस और तमंचा लेकर उसके घर जा पंहुचे| विवाद के दौरान शुभम के घर खड़े थ्रेसर हैरो एवं कल्टीवेटर आदि जबरन ले जाने लगे| मना करने पर अभद्रता शुरू कर दी| विवाद होता देख शुभम नें अपने भाई दिलीप व नीलेश को भी बुला लिया| तीनो भाईयों ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो रिटायर्ड दारोगा मौके से परिजनों के साथ घर की तरफ भागने लगे| लेकिन शुभम आदि ने उन्हें जबरन पकड़ लिया| पुलिस को सूचना दी गयी|
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने रिटायर्ड दरोगा रामनाथ सिंह को हिरासत में ले लिया| उसके पास से तमंचा और कारतूस की पेटी भी कब्जे में ले ली|
प्रभारी निरीक्षक ने जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|