सड़क नही तो वोट नही

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के गंगादरवाजा अंगूरीबाग़ के निवासियों ने मतदान ना करने की घोषणा कर दी है| सड़क के बीच में बैनर भी लगाया गया है| उनका मुख्य मुद्दा है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से कहने के बाद भी अभी तक उनकी सड़क का निर्णय नही किया गया|

गंगा दरवाजा निवासी राकेश सिंह ने बताया की बीते कुछ दिनों पूर्व उनकी सड़क का निर्माण डूंडा से किया गया | लेकिन बाला जी मंदिर को जाने वाले रास्ते को नही बनाया गया| बीते चार माह पूर्व सदर विधायक विजय सिंह के पास फरियाद लेकर गये थे| उन्होंने 15 दिन में सड़क निर्माण कराये जाने का वादा किया था | लेकिन आज तक सड़क नही बनी| नागरिको ने घोषणा कर कहा है कि जब तक उनकी सड़क का निर्माण नही होता है वह मतदान नही करेंगे| अजित, असर सिंह, राजेश पाठक, राकेश आदि मौजूद रहे|