लुईस और विजय सिंह सहित 31 ने खरीदे पर्चे

EDUCATION NEWS Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद: सदर विधान सभा से पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद सहित चारो विधान सभाओ के 31 दलीय और निर्दलीय प्रत्याशीयों के लिये पर्चे खरीदे गये है| लुईस यदि सदर से चुनाव लड़ी तो चुनावी समीकरण बदल सकते है| विधान सभा कायमगंज से कुल आधा दर्जन नामांकन पत्र खरीदे गये| इसके साथ ही साथ अमृतपुर में आठ पर्चे खरीदे गये| भोजपुर विधान सभा में भी आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई | सबसे ज्यादा 9 नामांकन पत्र सदर विधान सभा क्षेत्र के लिये बिक्री हुये | सदर से सपा व कांग्रेस के गठ्बन्धन होने की खबर के बाद से ही जिले में कांग्रेस के प्रत्याशी को टिकट ना दिये जाने की अटकले तेज है| लुईस को पटियाली से चुनाव लड़ने की भी चर्चा आम है| लेकिन मंगलवार को लुईस खुर्शीद के प्रतिनिधि उजेर खान ने पर्चा खरीदा | वही सदर विधायक विजय सिंह के लिये भी राजेश पाठक ने नामांकन पत्र लिया|

डीएम प्रकाश बिंदु व एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये|