धार्मिक स्थल पर अराजकता फ़ैलाने का असफल प्रयास

CRIME POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा में किसी अराजकतत्व के द्वारा अराजकता फ़ैलाने का प्रयास किया गया| मौके पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की |
अमृतपुर विधान सभा से जन अधिकार मंच से प्रत्याशी संजय सोमबशी के ग्राम सथरा स्थित आवास के पास ही धार्मिक स्थल है | जंहा मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा की मूर्तियों के कपड़े किसी अराजक तत्व ने जला दिये है | जिसकी सूचना थाना पुलिस को भी दी गयी| थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला भी फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस और ग्रामीणों का मानना है कि किसी शराबी आदि ने नशे की हालत में यह किया है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया कि किसी नशेडी के द्वारा कपड़े जलाये गये है| इसके अलावा अन्य कोई बात होने की सम्भावना नही है|