दबंगों ने अस्पताल में घुसकर की तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) लेनदेन के विवाद में दबंगों नें अस्पताल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और धमकी देकर फरार हो गये| घटना के बाद पुलिस ने पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजानगला निवासी शिव कुमार कटियार अपना अस्पताल कमालगंज में बनवा रहे है| उन्होंने भूमि लक्ष्मी कान्त दुबे निवासी जवाहर नगर से ली थी| लक्ष्मी कान्त का पुत्र मोहित दुबे शिव कुमार से अतिरिक्त रुपयों की मांग कर रहा है| शिवकुमार का आरोप है कि शनिवार को भूमि मालिक लक्ष्मीकान्त दुबे का का पुत्र मोहित दुबे अपने दो साथियों के साथ आया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज कर दी|
घटना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह और डायल 112 मौके पर आ गये| घटना की पड़ताल की| अस्पताल कर्मी दिलदार नें तहरीर दी है|