पार्टी कार्यालय के बाहर ही टूटा समाजवाद!

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

mhila-bimarफर्रुखाबाद: हमेशा समाजवाद की बात करने वाली सपा दो खेमें मे क्या हुई सारे समाजवाद को दरकिनार कर दिया गया| इसका एक नजारा सपा के पार्टी के बाहर देखने को मिला| जब नदीम फारुखी का कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे| उस समय उनके वाहनों से जाम लग गया| जाम में एक महिला मरीज टैक्सी में बैठकर दर्द से कराहती रही| लेकिन किसी ने भी उसका दर्द नही सुना| काफी समय के बाद ही गाड़ी हटने पर वह उपचार के लिये जा सकी|

आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर नदीम के पार्टी जिलाध्यक्ष बनने का जश्न मनाया जा रहा था| पार्टी कार्यालय के बाहर एक महिला मरीज टैक्सी में अपने परिजनों के साथ गुजरी| लेकिन नेताओ की गाडी के काफिले के आगे वह बेबस थी| काफी समय तक महिला गम्भीर अवस्था में जाम में फंसे होने से समाजवाद को कोसती रही| कार्यकर्ताओ में भी समाजवाद नजर आया| जब जश्न समाप्त हुआ तो वाहनों का काफिला सड़क से हटा जिसके बाद जाम खुल सका और महिला उपचार हेतु जा सकी|
सड़क पर हुई नदीम की प्रेस कांफ्रेंस
सभी पत्रकारो को 12 बजे पार्टी कार्यालय में नदीम की प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया गया था| लेकिन नदीम फारुखी निर्धारित समय से तकरीबन दो घंटे विलंब से पार्टी कार्यालय आ गये| उन्होंने ने पार्टी कार्यालय के हाल में प्रेस को बुलाया| प्रेस से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को घेर लिया| कुछ कार्यकर्ताओ ने भी मिडिया कर्मियों से अभद्रता की| जिसके बाद मिडिया कर्मी भड़क गये| और प्रेस करने से ही मना कर दिया| सभी मिडिया कर्मी कार्यालय से बाहर आ गये| जिसके बाद नदीम फारुखी से कार्यालय से बाहर खड़े होकर प्रेस वार्ता की गयी|