हत्याओं में शिनाख्त का इंतजार कर रही पुलिस की जाँच!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

upp-jachफर्रुखाबाद: थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम महमदपुर पट्टी सपा के निकट बीते 20 सितम्बर को बरखेडा नहर में एक 22 वर्षीय युवती की लाश पड़ी मिली| जिसकी अभी पुलिस शिनाख्त नही कर पायी है| इसी घटना के ठीक आठ दिन बाद थाना अमृतपुर के ग्राम पिथनापुर में एक युवक की लाश 28 सितम्बर को पुलिस को मिली| उसकी भी अभी शिनाख्त नही हुई है| पुलिस जाँच नही शिनाख्त का इंतजार कर रही है|

20 सितम्बर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर की पुलिया में एक युवती का शव पड़ा देखा| इसकी सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर दरोगा हरिओम फ़ोर्स के साथ पंहुचे| उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवती की लाश को बाहर निकाला| लाश के हाथ-पैर लाल रंग के दुपट्टे से बांधे गये थे| युवती लाल रंग का सलबार सूट पहने थी| उसके कई जगह पर चोटो के भी निशान थे| हत्या करने वाले ने सर पर किसी बजनदार चीज से हमला भी किया था| उसके सर पर भी गम्भीर चोट थी| चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया गया था| घटना के सम्बंध में गाँव के चौकीदार रामलडैते ने थाना पुलिस को तहरीर दी | पुलिस घटना में सम्बन्ध अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया| घटना को हुये 11 दिन हो गये| लेकिन अभी तक युवती की हत्या का राज नही खुल सका| ना ही शिनाख्त हो पा रही है| कंपिल थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि युवती की शिनाख्त के लिये पर्चे भी बांटे गये है| लेकिन कोई सुराग नही लग रहा है|

72 घंटे बाद भी नही हुई युवक की शिनाख्त
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर में कुछ ग्रामीणों ने खेत में बीते 28 सितम्बर युवक की लाश पड़ी देखी | युवक की लाश के मुंह पर काफी चोटों के निशान थे| आशंका है कि उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया| पुलिस ने घटना पर पंहुच कर युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नही लगा| जिसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया| थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि अभी तक युवक की शिनाख्त नही हो सकी है| उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है|