ब्रेकिंग:नदीम बने सपा के जिलाध्यक्ष, विश्वास हटे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

ndim-farukhiफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी में चल रही कलह की आंधी की थोड़ी धुल जिले की दहलीज पर पंहुच गयी| जिसके चलते विश्वास गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उनके पद से हटा कर नरेन्द्र समर्थक पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी को पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया है|

प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल सिंह यादव के हटने के बाद से ही यह कायश लगाये जा रहे थे की विश्वास गुप्ता पर पार्टी कार्यवाही कर सकती है| जिसके चलते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शमसाबाद के पूर्व चेयरमैंन नदीम फारुखी को जिलाध्यक्ष बनाने का फरमान जारी कर दिया| इसके अलावा इटावा, फिरोजाबाद व हरदोई के भी जिलाध्यक्ष हटाये गये|

पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया की वह 13 साल की उम्र से मुलायम सिंह यादव के साथ हूँ| जब से विवाद शुरू हुआ तभी से वह दुआ कर और हबन कराकर सुलह चाह रहे है| वह आगामी चुनाव में मुलायम और अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी की मदद करेंगे| जो लोग नही चाहते की पार्टी एक हो उन्होंने ने ही प्रयास कर उन्हें हटवाया | उन्हें कुर्सी का कोई शौक नही| वह पार्टी के सिपाही है|