अधिशासी अभियंता सहित दो घरो में चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास 1/148 निवासी विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित दो घरो के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया| मौके पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

विधुत विभाग के मीटर अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार व जयपुरिया स्कूल के समूह प्रबन्धक वीरेन्द्र सिंह आवास विकास में उमेश गुप्ता के मकान में किराये पर रह रहे है| उमेश अपने परिवार के साथ किराना बाजार के मकान में रह रहे है| बीती रात किरायेदार सुरेश कुमार और वीरेन्द्र सिंह दिल्ली गये हुये थे| मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला पड़ा था| बीती रात चोर बंद मकान देखकर आ गये और गैस कटर से ताला काटकर घर के भीतर प्रवेश किया|

चोरो ने कमरों के दरवाजे भी तोड़े| जिसके बाद दोनों के कमरों में जाकर सामान इधर-उधर फैला दिया| चोर अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार की एलसीडी और इंवर्टर की बैट्री चोरी कर ले गये | जबकि वीरेन्द्र सिंह की भी एलसीडी चोरी कर ली गयी| घटना की सूचना मिलने पर मकान मालिक उमेश गुप्ता मौके पर पंहुचे और पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस अभी बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के भी आवास विकास स्थित मकान में लाखो की चोरी हो गयी थी| उसका भी अभी पुलिस खुलासा नही कर पायी है|

आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने बताया की अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी| उन्होंने कहा की बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर हुई चोरी का अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है|