पिछले दो वर्षो से बुरी ताकतों से जूझ रही जनता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

ajit-ktheriya-schin-singhफर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव के संयोजन में आयोजित किये गये नव वर्ष बधाई समारोह में बोलते हुये सचिन ने कहा की जिस तरह से बीते दो वर्षो से अधिक समय से जनता को बुरी ताकतों से लड़ना पड़ा यह सभी जानते है| आने वाले समय में बुरी ताकतों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा| bhid-12सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की प्रदेश में चल रही गतिविधियों पर हर जिले के कार्यकर्ताओ की नजर है| सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में जिस तरह से विकास कार्य कराये वह पूर्व के किसी भी सीएम ने नही किया| सपा से कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने कहा की उन्हें जिले में केबल दो वर्ष कार्य करने का ही मौका मिला| बचा समय अराजक शक्तियों से लड़ने में ही चला गया| भोजपुर विधायक जमालुदीन सिद्दीकी ने कहा अभी सीएम ने 30 हजार करोंड का वजट बनाया है| लखनऊ से बलिया तक की रोड स्वीकृत की गयी| जिसमे कार्य प्रगति पर है| उन्होंने विवादित वयान देंते हुये कहा की मोदी या उनके बाप हों किसी ने भी इतना प्रदेश को नही दिया| जंहा भी लोग मरे वंहा मोदी ने एक पैसा नही दिया| सीएम अखिलेश यादव ने लोगो को घर-घर जाकर मुआवजा दिया|dansसचिन सिंह यादव ने कहा की जनता उनकी ताकत है| और एकता भी ही ताकत है| इस एकता की हर जगह पहचान है| पिछले चुनाव में जनता ने मेरा साथ दिया| पिछली विधान सभा मोहम्मदाबाद थी| उसके बाद अमृतपुर बनी| अमृतपुर विधान सभा बनने के बाद विकास कराने का मौका मिला| फ़िलहाल समय एक साथ आने का है| पिछले दो वर्षो से जो बुरी ताकतों से जनता लड़ रही थी| उन बुरी ताकतो को जनता अब दूर करेगी | विकास के लिये मिलकर काम करना है| उन्होंने कहा की आचार संहिता लग जाने के कारण फ़िलहाल खिलाडियों को सामिग्री वितरित नही की जा सकती| यह चुनाव के बाद वितरित की जायेगी|

पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने गेस्ट हॉउस में अपना शक्ति प्रदर्शन भीड़ के एकत्रित कर कर दिया| उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम परिवार का है| वर्ष से विधान सभा(परिवार) की सेवा करते आये है और करते रहेंगे| राजनीतिक लोग जो राजनीति से दूर भाग जाते है वह राजनीति से दूर हो जाते है| मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि मोदी ने किसानो को केबल लाली पाप ही पकड़ा दी है| उन्होंने विरोधियो पर हमला बोलते हुये कहा कि कुछ ने विकास के रास्ते में अपनी दखलंदाजी करने का प्रयास किया|जिससे कई घटना घटी| लेकिन सही मायने में अब समय तबादले का है| सभी साथी जाग जाये और वाले समय में उनकी मदद करे| वह किसी के दबाब में नही है| कार्यक्रम में मथुरा से आये कलाकारों ने नृत्य कर लोगो का मन मोह लिया| कवियों ने भी अपनी हास्य कविताओ से लोगो को गुदगुदाया|

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व महासचिव समीर यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, मुन्ना यादव, प्रधान राजन यादव, भोला यादव, लालू आदि मौजूद रहे|