आचार संहिता लगते ही हटे होर्डिंग-पोस्टर

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन

nrenrr-singh-yadavफर्रुखाबाद: आदर्श आचार सहिता लगते ही जिले के आला अधिकारी सक्रिय हो गये| जिसके चलते उन्होंने नगर में कई जगह नगर पालिका और एसडीएम की मौजूदगी में होर्डिंग पोस्टर हटाये गये|hordingएसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार और सीओ सिटी आलोक कुमार के नेतृत्व में फतेहगढ़ से लेकर फर्रुखाबाद, भोलेपुर, आवास-विकास, लाल दरवाजा, कादरी गेट तिराहा, फ़तेहगढ़ में जिलाधिकारी के निर्देश पर होर्डिंग पोस्टर हटाये गये| प्रशासन के कड़े रुख देखते हुये लोगो में दहशत का माहौल हो गया| आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही प्रशासन ने राजनीति से दूरी बना ली है| राजेपुर में भी 20 गांवों में लगे नेताओ के होर्डिंग-पोस्टर हटाये गये| वही जहानगंज में डीपीआरओ गिरीश चन्द्र ने एसओ ललितेश त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के होर्डिंग-पोस्टर हटाये| इसके अलावा भी कई जगह होर्डिंग व पोस्टर हटाये गये|

एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी को भी आचार संहिता के उल्लंघन का कोई अधिकार नही है| उल्लंघन करने वाले पर कार्यवाही की जायेगी|