माँ रसोई से भरेगा प्रतिदिन 500 भूखों का पेट

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA सामाजिक

manoj-agrvalफर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने शहर के लाल दरवाजे पर माँ रसोईघर का शुभारम्भ कर दिया| रसोईघर में प्रतिदिन 500 भूखों को भोजन केबल 10 रुपये में उपलब्ध होना रविवार को शुभारम्भ के ठीक बाद से ही शुरू हो गया|

रविवार को शाम मनोज अग्रवाल और वत्सला अग्रवाल ने अपने परिवार की बुजुर्ग महिलाओ को साथ लेकर गणेश पूजन कर और फीता काटकर रसोई घर का शुभारम्भ हुआ| पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की संस्था माँ एजूकेशन सोसाइटी की तरफ से रसोईघर का संचालन किया जा रहा है| लाल दरवाजा के सोरों वाली कोठी के निकट रसोईघर स्थापित किया गया है|

मनोज अग्रवाल ने बताया कि रसोई घर में शाम 6 बजे से 9 बजे तक भोजन का वितरण किया जायेगा| थाली में पांच सब्जी, चावल, दाल, सब्जी केबल 10 रूपये में दिया जायेगा| भोजनालय में आटा गूँथने वाली और रोटी पकाने वाली मशीन लगायी गयी है| एक घंटे में 1000 हजार रोटी बनेगी| उन्होंने यह भी बताया कि भोजन की थाली खुद धोनी होगी| थाली टोकन के माध्यम से दी जायेगी|

शुभारम्भ पर बड़ी संख्या में भीड़ ,मौजूद रही|