प्रभु यीशु के जन्म पर गूंजा विश यू मैरी क्रिसमस

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

bdhpur-chrchaफर्रुखाबाद: प्रभु यीशु का जन्मोत्सव रविवार को सभी चर्चो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैरल सांग के साथ लोगों ने दुनिया मेें अमन चैन कायम रहने के लिए प्रभु से प्रार्थना की।selfiशहर के बढ़पुर और सिटी चर्च के साथ ही साथ रखा चर्च को सजाया गया| गई में सांकेतिक रूप में यीशु का जन्म हुआ, चरनी में उन्हें लिटाया गया। उपस्थित लोगों ने बाइबिल से पवित्र मिस्सा का पाठ करते हुए यीशु के जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा का स्मरण किया। प्रत्येक सदस्य ने सामूहिक प्रार्थना की और एक- दूसरे को बधाइयां दी । इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। फादर किशन मसीह ने कहा कि ने कहा कि सर्व शक्तिमान राज घराने में नही गरीब के घर में जन्म लेते है। प्रभु यीशु ने गरीब परिवार में जन्म लेकर इसे साबित कर दिया। प्रभु यीशु के बताए रास्ते का अख्तियार करना चाहिए। bhid-12345किशन मसीह ने कहा कि वह सभी नोटबंदी के साथ है नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होगा| क्योंकि इससे अशांति फैलती है| सरकार के नये कदम से नये भारत की शुरुआत होती है| लेकिन चारो तरफ हाहाकार है| दुनियां की सोच है कि पैसा है तो टेंशन नही है| लेकिन यह नही है| उन्होंने कहा कि बाइबिल कहती है जो आया है वह जायेगा| डॉ० पी कुजूर ने भी अपने विचार व्यक्त किये| वही सिटी चर्च में पादरी अभिताभ ने भी सभा में प्रभु ईशु के विषय में लोगो को बताया और उसके रास्ते पर चलने की सलाह भी दी| लोगों ने अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि हाइटेक संसाधनों से क्रिसमस बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।