महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

rep-mhialaaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) सपा सरकार कितने भी महिला सुरक्षा के वादे करे लेकिन बलात्कार और छेडछाड़ आमबात हो गयी है| जिसका जीता जागता उदाहरण थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर परमनगर में देखने को मिला जंहा एक विवाहिता के साथ दो लोगो ने सामूहिक बलात्कार कर दिया| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|

पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 18 दिसम्बर को शाम 5 बजे वह अकेले खेत में घास लेने गयी थी| तभी गाँव के ही गंगासरन पुत्र मिणईलाल व शादिगराम उर्फ़ कल्लू पुत्र बेंचेलाल ने उसे खेत में ही दबोच लिया| महिला का आरोप है कि उसके ऊपर तमंचा तान दिया गया जिससे वह कुछ बोल नही सकी और आरोपियों ने उसकी इज्जत तार-तार कर दी| घटना के सम्बंध में उसने पुलिस को थाने में तहरीर दी| लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| इसके बाद महिला एसपी सुभाष सिंह बघेल के सामने पेश हुई| उन्होंने थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये व महिला को मेडिकल के लिये भेजा|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|आरोपियों की तलाश की जा रही है|